बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी (New Chief Minister Race) हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई नामों की चर्चा जोरों पर है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बन सकता है। सत्ता के नए समीकरण के तहत यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, जबकि जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
इसी कड़ी में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी सक्रिय राजनीति में लाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें विधान परिषद भेजा जा सकता है और आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के साथ सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है। वर्तमान में उनके पास गृह विभाग (New Chief Minister Race) की जिम्मेदारी भी है।
राजनीतिक रूप से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार की राजनीति में लव-कुश समीकरण के लिहाज से भी उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। नित्यानंद राय को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसेमंद नेता माना जाता है।
वे यादव समाज से आते हैं, जिसकी बिहार की राजनीति में लगभग 14 प्रतिशत आबादी मानी जाती है। नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वे तीन बार सांसद तथा चार बार विधायक रह चुके हैं।
इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता जनकराम का नाम भी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। अनुसूचित जाति से आने वाले जनकराम को पार्टी का पढ़ा-लिखा दलित चेहरा माना जाता है। वे वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं और पहले गोपालगंज से सांसद भी रह चुके हैं। नीतीश सरकार में वे दो बार मंत्री रह चुके हैं।
इन प्रमुख नामों के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल और रामकृपाल यादव के नामों की चर्चा भी राजनीतिक (New Chief Minister Race) हलकों में हो रही है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन की रणनीति के बाद ही तय होगा।
