Nepal Helicopter Crash Khotang : अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, नेपाल में लैंडिंग के वक्त पलटा हेलीकॉप्टर, फिर…

नेपाल के नेपाल में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ‘एयर डायनेस्टी’ का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक (Nepal Helicopter Crash Khotang) पलट गया। हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

दुख के सफर में हादसा, लैंडिंग के दौरान बिगड़ी स्थिति

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने काठमांडू से सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी थी। करीब 50 मिनट बाद जब हेलीकॉप्टर खोतांग जिले के केपिलासगढ़ी क्षेत्र में लैंड कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई और हेलीकॉप्टर असंतुलित होकर पलट गया।

पहले से गम में डूबा था परिवार(Nepal Helicopter Crash Khotang)

बताया जा रहा है कि नागमणि राय की पत्नी मनामची राय का निधन यूके (Nepal Helicopter Crash Khotang) में हुआ था। उनका शव नेपाल लाया जा रहा था, जबकि परिवार के पांच सदस्य हेलीकॉप्टर से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हेलीकॉप्टर में सीमित जगह होने के कारण शव को सड़क मार्ग से भेजा गया था, लेकिन सफर के दौरान यह हादसा हो गया।

बाल-बाल बची जान, सिर्फ एक को मामूली चोट

नेपाल की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि काजी बहादुर राय नाम के एक व्यक्ति को पैर में हल्की चोट आई।

तुरंत पहुंची मदद, घायल को लौटाया गया काठमांडू

हादसे के बाद कंपनी ने तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर भेजा और घायल यात्री को काठमांडू वापस लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मौत के साये से लौटे लोग, बड़ा हादसा टला

यह घटना उस परिवार के लिए और भी भावुक कर देने वाली रही, जो पहले से ही अपने प्रियजन के निधन (Nepal Helicopter Crash Khotang) के दुख में था। हालांकि राहत की बात यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

Exit mobile version