नीट यूजी री परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा अपडेट (NEET UG Re-Test) जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस मिलना है, उनके लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई तक अपनी बैंक डिटेल्स जमा या संशोधित कर सकेंगे।
एजेंसी ने यह भी बताया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सही बैंक जानकारी उपलब्ध करा दी थी, उनके खातों में रिफंड भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
31 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स NEET UG Re-Test
एनटीए के अनुसार, 14 जुलाई तक 11,46,401 अभ्यर्थियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर दी थी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने अब तक बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, उन्हें 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। इससे पहले अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित थी।
क्यों मिल रहा है रिफंड
3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया। अब पहली परीक्षा के लिए जमा की गई फीस योग्य उम्मीदवारों को वापस की जा रही है।
ऐसे अपडेट करें बैंक खाते की जानकारी
रिफंड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
बैंक अकाउंट अपडेट विकल्प पर क्लिक करें।
दो चरणों वाले सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड सही तरीके से दर्ज करें।
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
रिजल्ट का भी इंतजार
री परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब परिणाम का इंतजार कर (NEET UG Re-Test) रहे हैं। एनटीए ने 25 जून को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी और 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। अब एजेंसी जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम घोषित कर सकती है।
