मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने कर दी शिक्षक की हत्या

सुकमा/नवप्रदेश। जिले में नक्सलियों (naxals) ने पुलिस मुखबिरी (police informant) के शक (suspicion) में एक शिक्षक (teacher) की हत्या (kill) कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुण्डा थाांतर्गत बेनपल्ली गांव में पदस्थ शिक्षक (teacher) मुचाकी लिंगा को पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने बुधवार को अगवा कर लिया था। उसका शव शनिवार को जंगल से पुलिस ने बरामद किया।

सुकमा जिले में 2007-08 से बंद पड़े 120 स्कूलों को इस शैक्षणिक सत्र में शुरू किया गया है। यहां शिक्षादूत के नाम से स्थानीय लोगों को पदस्थ किया गया है। स्कूलों में बच्चों के जाने के चलते नक्सली (naxals) अपनी गतिविधियों को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है।

Exit mobile version