Site icon Navpradesh

नक्सलियों का सुरक्षा बलों पर क्लेमर माइन से हमला, दो जवान चोटिल

Rajnandgaon Maharashtra Gadchiroli Naxal Morcha C-60 Force Jawan Clammer Mine Attack

Rajnandgaon Maharashtra Gadchiroli Naxal Morcha C-60 Force Jawan Clammer Mine Attack

नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। हमले के बाद इलाके में फोर्स ने तलाशी अभियान तेज कर दी है।

राजनांदगांव/नवप्रदेश। Rajnandgaon Maharashtra Gadchiroli Naxal Morcha C-60 Force Jawan Clammer Mine Attack: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल मोर्चे पर तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर शनिवार सुबह नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया जिसमें जवानों को मामूली चोंटे आई हैं। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी तलाशी अभियान तेज कर दी है।

इस संबंध में नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने कहा (कि Rajnandgaon Maharashtra Gadchiroli Naxal Morcha C-60 Force Jawan Clammer Mine Attack) आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया, लेकिन सभी जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची हैं। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग छह बजे गढ़चिरौली के (कि Rajnandgaon Maharashtra Gadchiroli Naxal Morcha C-60 Force Jawan Clammer Mine Attack) दोधराज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिये नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया।

सतर्कता से नहीं हुआ बड़ा नुकसान

जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही नक्सलियों की ‘स्माल एक्शन टीम’ सक्रिय हो गई है। इस घटना के पीछे एक्शन टीम का ही हाथ होना माना जा रहा है। अच्छा हुआ कि बड़ी घटना नहीं घटी नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाता।

Exit mobile version