Site icon Navpradesh

Naxal in Kanker : नक्‍सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, मौत

Naxal in Kanker: Naxalites shot at former sarpanch, died

Naxal in Kanker

कांकेर/नवप्रदेश। Naxal in Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के दुर्गुकोंदल थाना अंतर्गत हाहालद्दी माइंस में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

माइंस में घुसकर किया हमला

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और वर्तमान में ग्राम पटेल नोहर सिंह तुलावी (Naxal in Kanker) को गोली मारी है। पूर्व सरपंच को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन चारामा के पास उसने दम तोड़ दिया। दुर्गकोंदल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोहर सिंह तुलावी मोनेट माइंस में काम कर रहा था। 3 नक्‍सली माइंस के अंदर आ घुसे। पहले उससे बात करते रहे और फिर नक्सलियों ने नोहर के सीने में बंदूक टिका कर गोली मार दी। नक्सलियों ने नोहर के सिर पर पत्थर से हमला भी किया और भाग गए। घायल नोहर को अस्पताल लाया गया। नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। दिनदहाड़े माइंस में गोली चलने से हड़कंप मच गया। 

घटना के बाद इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

मिली जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले नक्सलियों ने नोहर के खिलाफ पर्चा भी फेंका था। पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने नोहर पर मोनेट माइंस का दलाली करने का आरोप लगाया था। पहले भी नक्सली पूर्व सरपंच पर हमला कर चुके हैं। सोमवार को नक्सलियों ने माइंस में घुसकर नोहर सिंह तुलावी को गोली मार दी। घटना के बाद माइंस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दुर्गुकोंदल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके (Naxal in Kanker) में दहशत है। माइंस इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version