Site icon Navpradesh

Navjot Singh Sidhu : आज जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, रोड रेज केस में सुनाई गई थी सजा

नई दिल्ली, नवप्रदेश। रोड रेज केस में पिछले 10 महीने से सजा काट क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह आज जेल से रिहा होने वाले हैं। सर्वोच्च न्यायालय Supreme Court ने 19 मई को रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई (Navjot Singh Sidhu) थी। जिस पर आज उनकी रिहाई होनी है। इस बीच खबर आ रही है।

नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से चर्चा करेंगे। सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई थी।

वे पिछले 10 महीने से जेल में बंद (Navjot Singh Sidhu) हैं। शुक्रवार को ही सिद्धू के ट्विटर हैंडल से जानकारी जारी की गई है कि वे आज रिहा होने जा रहे हैं।

सिद्धू अपनी सजा से दो महीने पहले रिहा हो रहे हैं। उनके वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पंजाब प्रिजन रूल्स के अनुसार अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा रहता है। तो उसे समय से पहले रिहा किया जा सकता (Navjot Singh Sidhu) है।

अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा रहता है तो हर महीने 5 से 7 दिन उसकी सजा कम की जाती है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी इसी आधार पर समय से पहले रिहा कर किया गया था।

Exit mobile version