महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नवा-बिहान योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित (Nava Bihan Scheme Vacancy) किए गए हैं। यह भर्ती घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत संचालित योजना के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएगी।
विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के तहत अधिकांश पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है, किंतु दो पद अभी शेष हैं –
कम्प्यूटर ऑपरेटर सहायक ग्रेड-03
भृत्य
इन दोनों रिक्त पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर की जाएगी।
आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थी जिला दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट https://dantewada.nic.in/en/ पर विजिट कर सकते (Nava Bihan Scheme Vacancy) हैं।
साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

