Site icon Navpradesh

National Tribal Dance Fest : 22वें स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर…सैकड़ों विदेशी कलाकारों का होगा समागम

National Tribal Dance Fest: Preparations for 22nd Foundation Day in full swing... Hundreds of foreign artists will meet

National Tribal Dance Fest

रायपुर/नवप्रदेश। National Tribal Dance Fest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्योत्सव की भव्य तैयारी जोरो शोरो से की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 22वें स्थापना दिवस की तैयारियों का जायजा सीएम भूपेश बघेल लेंगे। सीएम बघेल आज शाम 4 बजे साइंस कॉलेज जाएंगे जहां पर वो राज्योत्सव में होने वाले कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। हर साल की तरह इस साल भी साइंस कॉलेज में राज्योत्सव का कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि 1 नवंबर को राज्योत्सव व आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Fest) का आयोजन किया गया है। 100 विदेशी कलाकार होंगे शामिल इस बार राज्योत्सव में 1500 आदिवासी कलाकार शामिल। जिसमे से 1400 कलाकार भारत और 100 कलाकार विदेशी होंगे। रायपुर में अंतराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य और राज्योत्स्व 2022 का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा।

वही सुरखा को लेकर भी प्रशासन काफी सख्त (National Tribal Dance Fest) हो गया है। आम जनता से लेकर कलाकारों तक की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गए है। इस साल 26 देशों ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रस्तुति देने संस्कृति विभाग से संपर्क किया, जिसमें से आठ को निमंत्रण भेजा गया है। ये सभी देश पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रस्तुति देने आएंगे।

Exit mobile version