Site icon Navpradesh

सीएम भूपेश- महाराष्ट्र में नहीं बनी सरकार तो ये उसे भी बना देंगे केंद्र शासित राज्य

nagpur, chief minister bhupesh baghel, press conference, pm modi, bjp, navpradesh,

cm baghel addressing pc in nagpur

नागपुर/रायपुर। नवप्रदेश। नागपुर (nagpur) पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chief minister bhupesh baghel) ने पत्रकार वार्ता (press conference) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) व भाजपा (bjp) पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी अनुच्छेद 370 (article 370) हटाने (removing) व ट्रिपल तलाक खत्म करने संबंधी कानून की बात करते हैं। लेकिन देश में यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य की अनुमति लिए बिना ही उसे केंद्र शासित (union territory)  प्रदेश घोषित कर दिया गया।

इससे अब किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर उसे केंद्रशासित प्रदेश (union territory) घोषित करने का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने पत्रकारों से सवालिया लहजे में कहा, ‘यदि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो ये (केंद्र की मोदी सरकार) यहां भी राष्ट्रपति शासन लगाकर इसे केंद्रशासित (union territory) प्रदेश घोषित कर देंगे। क्या यह आपको स्वीकार्य होगा।’

सीएम बघेल (chief minister bhupesh baghel) ने आगे कहा कि 370 (article 370) हटाने का मुद्दा कोई आज का नहीं है, यह जनसंघ के समय का है। यह मुद्दा भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में भी था। सो उन्होंंने हटा दिया। अगर वे इतनी ही एजेंडे की बात करते हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि हर एक के खाते में 15 लाख रुपए जमा रुपए जमा कराने का क्या हुआ।

पुलवामा हमले की जांच का क्या हुआ

मुख्यमंत्री ने अागे कहा कि 370 हटाने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) को यह बताना चाहिए कि पुलवामा हमले की जांच का क्या हुआ। क्या यह शुरू हुई। इसके लिए जिम्मेदार कौन। देश जानना चाहता है कि जिस मार्ग पर भारी सुरक्षा के मद्देनजर परिंदा भी पर  नहीं मार सकता वहां 250-300 किलाे आरडीएक्स कैसे आ गया। इसे किसने लाया। यह ठीक वैसा है जैसा नोटबंदी के बाद सरकार को पता ही नहीं चला कि सरकार के खजाने में कितने नोट आए।

बापू के बहाने भाजपा पर ये तीखे सवाल भी दागे

  1.  क्या वे गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएंगे

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा बापू के सम्मान में पदयात्रा निकाल रही है, यह अच्छी बात है। लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि क्या वे नाथूराम गोडसे की भर्त्सना करते हैं। क्या वे गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगा सकते हैं।

  2. क्या भाजपा व आरएसएस का राष्ट्रवाद हिटलर की विचारधारा से प्रेरित नहीं है

बघेल (chief minister bhupesh baghel) ने अागे कहा, ‘महात्मा गांधी का राष्ट्रवाद  अलग था और भाजपा का अलग है। महात्मा गांधी का राष्ट्रवाद भगवान महावीर के अहिंसा व अनेकांतवाद के सिद्धांतों  पर आधारित है।

कांग्रेस भी इसीका अनुसरण करती है, जहां हर किसी को अपनी असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, जहां सभी की बातें सुनी जाती हैं। लेकिन भाजपा (bjp) में सिर्फ मेरी सुनो का सिद्धांत चलता है। क्या भाजपा व आरएसएस का राष्ट्रवाद हिटलर व मुसोलिनी की विचारधारा से प्रेरित नहीं है।’ गौरतलब है कि बघेल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए नागपुर (nagpur) पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के तहत नागपुर में उन्होंने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) की।

Exit mobile version