Muzaffarpur Rape Accused Bulldozer Action : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुलडोजर की दहशत से सरेंडर…दुष्कर्मी मुकेश ने न्यायालय में घुटने टेके…

मुजफ्फरपुर, 6 जून। Muzaffarpur Rape Accused Bulldozer Action : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी मुकेश राय को पुलिस के बुलडोजर एक्शन ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू किया, आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

https://www.youtube.com/shorts/mj2Zokuuwhk

सरकारी रुख और बयान:

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा: आरोपितों पर बिना रियायत के कठोर कार्रवाई के निर्देश

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता:

“दुष्कर्म जैसे अपराधों के दोषियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, जाति या धर्म कोई मायने नहीं रखेगा।”

पुलिस पर कार्रवाई भी हुई:

एसएसपी सुशील कुमार ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, ओडी पदाधिकारी मंजर आलम समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया| कार्रवाई में शिथिलता को लेकर यह कदम उठाया गया|

Exit mobile version