Site icon Navpradesh

Murder : पत्नि ने हाथ-पैर दबाने से किया मना, पति हो गया आग-बबूला, कर दी ऐसे हत्या

Murder,

मखदुमपुर, नवप्रदेश। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता है। बिहार के जहानाबाद में भी एक महिला का उसके पति से विवाद हुआ लेकिन यह उसके जान पर बन आई। पत्नी ने सोचा भी नहीं था कि अपने पति को शरीर दबाने के लिए वह मना करेगी तो उसकी जान चली जाएगी।

दरअसल, पूरा मामला जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छकोरी बिगहा गांव का है। जहां गुरुवार की रात पत्नी रिंकी कुमारी से उसके पति ने शरीर दबाने के लिए कहा।

लेकिन पत्नि ने तबियत खराबमहिला का उसके पति से विवाद हुआ लेकिन यह उसके जान पर बन आई। पत्नी ने सोचा भी नहीं था कि अपने पति को शरीर दबाने के लिए वह मना करेगी तो उसकी जान चली जाएगी।

होने के कारण पति को मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने लकड़ी के बने पीड़ें से पत्नी के सिर पर मार दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतिका रिंकी कुमारी के मायके वाले को दिया, जिसके बाद रिंकी कुमारी के पिता सुरेश सिंह ने मखदुमपुर थाने को अपनी पुत्री की हत्या की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका रिंकी कुमारी के शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति मुन्ना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version