Mundka Fire: घटना स्थल पर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, किया 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान


दिल्ली। दिल्ली के मुंडका (Mundka Fire) मेट्रो स्टेशन के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार की शाम की शाम आग लग गई थी। जिसमें 27 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 24 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल हैं।

जिसके बाद आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया घटनास्थल पहुंचे और उन्होने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए। साथ ही उन्होने मृतकों परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा देने की घोषणा की।

बता दें कि शुक्रवार की शाम पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन (Mundka Fire) के पास कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 लोगों की जान (Mundka Fire) चली गई और अभी भी 31 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब ग्यारह बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी।

हादसे के बाद जब बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन किया गया तो बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से बुरी तरह जली हुई लाशें मिली थी। ये लाशें इतनी बुरी तरह जल गई थी कि पहचानना मुश्किल था।

वहीं इस हादसे के बाद कंपनी के मालिकों हरीश गोयल और विजय गोयल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ IPC के सेक्शन 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 120 (दंडनीय अपराध को अंजाम देने की योजना छिपाने) और 34 (साझा मंशा) के तहत एक FIR दर्ज की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के सभी फ्लोर का इस्तेमाल यही कंपनी कर रही थी। बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा पर भी केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version