Site icon Navpradesh

Mumbai corona: तीन दिन के मासूम ने दी कोरोना को मात, मां भी स्वस्थ

mumbai corona, kasturba hospital mumbai, three day child defeat corona, navpradesh,

mumbai corona, three day child defeat corona

यास्मीन शेख/नवप्रदेश। मुंबई (mumbai corona) के कस्तुरबा हॉस्पिटल (kasturba hospital mumbai) में भर्ती एक तीन दिन के बच्चे (three day child defeat corona) ने कोरोना को मात दे दी। बच्चे की लगातार दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां को भी कोरोना संक्रमण हुआ था, लेकिन उसकी भी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

दोनों अब स्वस्थ हैं। मुंबई (Mumbai corona) के कस्तूरबा हॉस्पिटल (kasturba hospital) की पीआरओ डॉ. दक्षा शाह ने नवप्रदेश से चर्चा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से मां और उसके बच्चे की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।

महिला को पहले भर्ती कराया गया था निजी अस्पताल में

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला को डिलीवरी के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान निजी अस्पताल ने एक ऐसे मरीज को उसी वार्ड में भर्ती कर लिया जिसे कोरोना था।

अस्पताल को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं थी।

इसी बीच नवजात शिशु को तेज बुखार आने लगा और मां की तबीयत भी बिगड़ने लगी।

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के पति से कहा कि वे महिला व बच्चे को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर लें।

लेकिन पति ने कहा कि डिलीवरी सीजर से हुई है। उसकी पत्नी को पीड़ा होगी। वो ऐसा नहीं करेगा।

डॉक्टरों के साथ उसकी बहस भी हुई। करीब 3-4 घंटे बाद महिला व बच्चे को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

कस्तूरबा में शिफ्ट करने पर पता चला पॉजिटिव है

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोरोना के नोडल अस्पताल कस्तूरबा में शिफ्ट किया गया।

यहां पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव है।

इसके बाद निजी अस्पताल में निमोनिया पेशेंट के नाम से भर्ती मरीज का टेस्ट हुआ, जो पॉजिटिव पाया।

हालांकि कस्तूरबा अस्पताल में मां व बच्चे ने इलाज को अच्छा प्रतिसाद दिया।

और अब उनकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना के मामले में मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे स्वस्थ माना जाता है।

इस तरह तीन दिन के बच्चे (three day child defeat corona) ने कोरोना को मात दे दी।   

Exit mobile version