Muharram Procession Traffic Police Route Plan : ताज नगर ईमामबाड़ा से ताजिया जुलुस करेगा शहर गश्त

ताज नगर ईमामबाड़ा से निकलकर शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों से होते हुए करबला तालाब तक जायेगी

रायपुर/नवप्रदेश। Muharram Procession Traffic Police Route Plan : मोहर्रम के मौके पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा अन्जुम-ए-अलमदारे हुसैनी इरानी जमात राजातालाब पण्डरी रायपुर द्वारा दोपहर 2 बजे ताज नगर इमामबाड़ा राजातालाब से मोहर्रम जुलूस निकाला जा रहा है। पंडरी बस स्टैण्ड खालसा स्कूल से शास्त्री चौंक से मरहीमाता चौक, मौदहापारा थाना के सामने से होकर, एम.जी. रोड होते हुए आमापारा चौक से जी.ई. रोड होकर करबला तालाब तक जायेगी। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग और रुट प्लान जारी किया है।

इस दौरान उपरोक्त मार्ग में रैली पहुंचने के 100 मीटर पहले चौंक (क्रासिंग) पर यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। अतः असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक उपरोक्त मार्ग के अतिरिक्त निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सकते है।

वैकल्पिक मार्ग

Exit mobile version