Site icon Navpradesh

MP Rural Development : प्रदेश की समृद्धि के लिए गांवों को विकास और स्वावलंबन की धारा से जोड़ा जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP Rural Development

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (MP Rural Development) के मार्गदर्शन में प्रदेश के गरीब, किसान, बहनों और युवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश की समृद्धि के लिए गांवों को विकास और स्वावलंबन की धारा से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए हैं। किसानों को भावांतर योजना (MP Farmers Welfare) की राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के हर गांव और हर खेत तक पानी पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े पैमाने पर जल स्रोतों का संरक्षण हुआ है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आदर्श वृंदावन ग्राम विकसित करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि शमशाबाद का कागपुर (Kagpur Model Village) जनसहयोग से श्रेष्ठतम ग्राम बनने का आदर्श उदाहरण है। कागपुर को नए हाट बाजार की सौगात दी गई है, जहां 128 दुकानें तैयार की गई हैं। यह बाजार आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमपी टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से कागपुर में वॉटर पार्क बनाने की घोषणा की।

किसानों को भावांतर योजना से उचित मूल्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कागपुर में आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 5.75 करोड़ लागत के हाट बाजार का लोकार्पण किया और दो हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप दुकानों की चाबी सौंपी। साथ ही 34 करोड़ लागत से 135 नवीन स्वीकृत सामुदायिक भवनों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को भावांतर योजना (CM Mohan Yadav Development) के जरिए फसलों का उचित दाम सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।

प्रदेश में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने “राहवीर योजना” शुरू की है, जिससे सड़क हादसों के घायलों को तुरंत सहायता मिलती है। प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस भी संचालित की जा रही है। सरकार सनातन संस्कृति के गौरव और धरोहरों का संरक्षण कर रही है। कृष्ण से जुड़े सभी लीलास्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राम और कृष्ण धामों के विकास के साथ गीता भवन भी बनाए जा रहे हैं।

लाड़ली बहनों, लखपति दीदियों, पशुपालकों से संवाद

कागपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों, लखपति दीदियों और पशुपालकों से संवाद किया। लाड़ली बहनों ने हर महीने 1500 रुपये देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कागपुर बगिया में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और तालाब के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।

तीन मंजिला पंचायत भवनों का निर्माण जारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के तीन मंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है। 5वें वित्त से 6 हजार करोड़ की राशि पंचायतों को दी जा रही है। दिसंबर 2026 तक प्रदेश की हर पंचायत में शांति धाम और सीसी सड़कें पूरी कर दी जाएंगी। किसानों को भावांतर योजना और सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

कागपुर को पानी, शिक्षा और बाजार—सबका लाभ

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि कभी 450 आबादी वाला कागपुर पेयजल और शिक्षा से वंचित था, लेकिन अब कागपुर को नया हाट बाजार, बेहतर पानी की व्यवस्था और विकास का नया स्वरूप मिला है। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल, सांसद लता वानखेड़े, विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक हरि सिंह रघुवंशी, विधायक हरि सिंह सप्रे, विधायक उमाकांत शर्मा, विधायक मुकेश टंडन, पूर्व विधायक प्रेमनारायण शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version