MP Municipal Election Result : कहां हैं तस्वीरें साफ, कहां जीत रही है BJP और कहां है कांग्रेस...देखें पूरी रिपोर्ट |

MP Municipal Election Result : कहां हैं तस्वीरें साफ, कहां जीत रही है BJP और कहां है कांग्रेस…देखें पूरी रिपोर्ट

MP Municipal Election Result: Where are the pictures clear, where is BJP winning and where is Congress...View full report

MP Municipal Election Result

भोपाल/नवप्रदेश। MP Municipal Election Result : प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से 3 में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। 

45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी आगे

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बड़े उलटफेर हुए हैं। कांग्रेस ने तीन शहरों में महापौर चुनावों में बढ़त बना ली है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सिंगरौली में मजबूत प्रदर्शन करती दिख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महापौर प्रत्याशी आगे चल रही है, वहीं, 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी आगे है। खंडवा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक वार्ड में जीत हासिल कर प्रदेश की राजनीति में आमद दी है। 

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी आगे

खंडवा नगर निगम में शुरुआती बढ़त भाजपा को मिल रही है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव आगे निकल गई है। वहीं, सतना में महापौर के तीसरे राउंड के बाद भाजपा के योगेश ताम्रकार को 30178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 18451 वोट और बीएसपी के सईद अहमद को 12619 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा की बढ़त 11 हजार 727 वोट की हो गई है। उज्जैन में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के मुकेश टटवाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  

राजगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत 

राजगढ़ नगर पालिका में 15 सीटों में से 12 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की रुक्मणि ओपी शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के विनोद साहू, वार्ड क्रमांक तीन से कांग्रेस के कमाल खान, वार्ड क्रमांक चार से भाजपा की सरोज राजेन्द्र कटारिया, वार्ड क्रमांक पांच से भाजपा की अम्बे प्रवीण मिश्रा, वार्ड क्रमांक छह से कांग्रेस की बेबी विजयपाल भाटी, वार्ड क्रमांक सात से भाजपा की भावना नवनीत शर्मा, वार्ड क्रमांक आठ से भाजपा की प्रकाश केपी पंवार, वार्ड क्रमांक नौ से भाजपा के संजय गुप्ता, वार्ड क्रमांक दस से भाजपा की शीला दीपेंद्र चौहान, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की पूजा सचिन मौर्य, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के मनोज हाड़ा, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की मंजू पांचू दांगी, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के मोहित तंवर और वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के राजेश खरे ने जीत हासिल की है।  

सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की रैली का असर दिख रहा है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही है। भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा दूसरे और कांग्रेस केअरविंद सिंह चंदेल तीसरे नंबर पर है। 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  

अन्य जगहों की बात करें तो उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल आगे निकल गए हैं। सुबह से ही उज्जैन में कांग्रेस आगे चल रही थी। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी भाजपा के अनंत धुर्वे ने बढ़त हासिल कर ली है। अब कांग्रेस सिर्फ ग्वालियर (शोभा सिकरवार), जबलपुर (जगत बहादुर) और बुरहानपुर (शहनाज इस्माइल अंसारी) आगे है। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी, भोपाल में मालती राय, इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव, सतना में योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं।  

शाजापुर में बन सकता है भाजपा का अध्यक्ष

शाजापुर नगर पालिका के 29 वार्डों के रुझान एवं रिजल्ट को देखते हुए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। वार्ड क्रमांक 4,11,14,16, 20, 23, 24, 28, 29 में भाजपा जीत चुकी है वही कई वार्डो में आगे चल रही है। पहली बार वार्ड नंबर 27 को जीतकर आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। वार्ड नंबर 8,15,18 में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि छह, 10 एवं 17 वार्ड से आगे चल रही है।

सीहोर नगर पालिका के कुल 35 वार्ड में से 24 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है या आगे है। इसी तरह कांग्रेस आठ पर जीत चुकी है या आगे है। अन्य दो वार्डों पर निर्दलीय आगे हैं।  

मंदसौर नगर पालिका की 40 में से 29 सीटों पर भाजपा, आठ पर कांग्रेस और तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। इस तरह भाजपा ने नगर पालिका पर कब्जा मजबूत कर लिया है।  

देवास जिले में हर जगह भाजपा

देवास जिले की नगर परिषदों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। करनावद में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, हाटपिपल्या में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह, अन्य ने एक सीट जीती, कन्नौद में भाजपा ने दस,  कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटें, सतवास में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और अन्य ने दो सीटें जीती, लोहरदा में भाजपा और कांग्रेस ने 7-7 और अन्य ने एक सीट जीती है। कांटाफोड़ में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट जीती। खातेगांव में भाजपा ने सात, कांग्रेस और निर्दलीय ने तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल की है। नेमावर में भाजपा ने 13 और अन्य ने दो सीटें हासिल की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बागली में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।  

मंदसौर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 29 वार्डों में पार्षदों की सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को आठ और निर्दलीयों को तीन सीट मिली हैं।

उज्जैन नगर निगम के महापौर के चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार को पांच हजार वोट की बढ़त मिल गई है। छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं, सतना में भाजपा प्रत्याशी को दो राउंड के बाद सात हजार से अधिक वोट की बढ़त है। खंडवा में भी भाजपा आगे चल रही है। 

खातेगांव में भाजपा

खातेगांव में भाजपा को स्पष्ट जीत मिल रही है। 15 में से नौ सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने तीन और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।  

बुरहानपुर में महापौर प्रत्याशी भले ही भाजपा का आगे चल रहा हो, पार्षदों में कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के आठ प्रत्याशी आगे हैं, जबकि भाजपा का सिर्फ एक प्रत्याशी। 

इंदौर, ग्वालियर, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर और सतना में भाजपा के महापौर प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। वहीं, छिंदवाड़ा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 300 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं, उज्जैन और जबलपुर में भी कांग्रेस उम्मीदवारों के आगे निकलने की खबरें आ रही हैं। 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया की बडौनी नगर पंचायत के  सभी 15 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली। वहीं, कोठी नगर परिषद में 15 में से 10 वार्डों में भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर अन्य ने जीत हासिल की। शाहपुर नगर परिषद की 15 में से 12 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। कांग्रेस तीन पर आगे।  बड़ौद नगर परिषद में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है।  

नेमावर मे 13 बीजेपी, 2 निर्दलीय जीतने के रुझान। कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कन्नौद में 15 में से 11 पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। नगर परिषद बागली में भाजपा के 10, निर्दलीय तीन और कांग्रेस के दो प्रत्याशी जीत रहे हैं।  
रतलाम में ताल नगर परिषद के 15 पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। भाजपा को सिर्फ चार सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को पांच और निर्दलियों को छह सीटों पर जीत मिली है। आलोट में भाजपा को नौ और निर्दलियों को दो सीट पर जीत की सूचना मिल रही है। 

खंडवा में अव्यवस्था को लेकर विवाद

खंडवा नगर निगम में मतगणना से पहले ही विवाद हो गया। एक कमरे में दस वार्डों की गणना की व्यवस्था की गई थी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि न तो एजेंट्स के लिए बैठने की व्यवस्था है और न ही ्अधिकारियों की। उनकी मांग थी कि हर कमरे में सिर्फ पांच वार्डों की ही गणना की जाए। काफी देर हंगामा चला। इसके बाद ही डाक मतपत्रों की गणना शुरू हो सकी। 

ओरछा की तस्वीर साफ 

ओरछा नगर परिषद में वार्ड नंबर एक से किशोरी- भाजपा, वार्ड नंबर दो से अनिल यादव- भाजपा, वार्ड नंबर तीन से गीता कुशवाहा -आप, वार्ड नंबर पांच राघवेंद्र सिंह जादौन -कांग्रेस, वार्ड नंबर छह शिशुपाल राजपूत -भाजपा, वार्ड नंबर आठ रामपाल राय -निर्दलीय, वार्ड नंबर नौ कमलेश रजक  -निर्दलीय, वार्ड नंबर 10 -रामकुंवर परिहार-कांग्रेस, वार्ड नंबर 11-रविन्द्र रावत -कांग्रेस, वार्ड नंबर 12 -मीरा दामोदर केवट -भाजपा, वार्ड नंबर 13 -सोनू कड़ा -भाजपा, वार्ड नंबर 14 श्यामलाल कुशवाहा – भाजपा और वार्ड नंबर 15 अनिल यादव -निर्दलीय विजयी रहे। 

सतना की उचेहरा नगर पालिका में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने दो और निर्दलियों ने दो सीटें जीत ली है। दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुए थे। 

जैतवारा में तस्वीर साफ

जैतवारा में भाजपा ने छह, कांग्रेस ने पांच और निर्दलियों ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। 
जैतवारा नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक से चंद्रभूषण तिवारी, वार्ड दो से राजीव विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 3 से सुखवंती डोहर, वार्ड नंबर चार से जगन्नाथ दिनकर, वार्ड पांच से रेणु डोहर, वार्ड छह से संगीता, वार्ड नंबर सात से बृजेश पयासी, वार्ड नम्बर आठ से लक्ष्मी सोधिया, वार्ड नौ से सत्यवती केसरवानी, वार्ड दस से शशि पोरवाल, वार्ड 11 से मधु त्रिपाठी, वार्ड 12 से राजकुमारी, वार्ड 13 से प्रेमा, वार्ड 14 से इंद्रपाल सिंह और वार्ड 15 से ममता विजयी हुई है।  

मंदसौर नगर पालिका से रुझान मिले हैं। दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों के आगे होने की खबरें हैं। दस बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।  इसी तरह निवाड़ी के वार्ड नंबर नौ से भाजपा के बृजेश तिवारी 314 वोटों से जीते।  

इंदौर नगर निगम के चुनावों में डाक मतपत्रों की गणना में भाजपा के पुष्पमित्र भार्गव को शुरुआती बढ़त। डाक मतपत्रों के शुरुआती रुझान में पिछड़े कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला। 

सतना में चार वार्डों- 9, 10, 11 और 12 के रुझान मिले हैं। इसमें भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। चित्रकूट नगर पंचायत से भी शुरुआती नतीजे आ रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 से बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री त्रिपाठी ने कांग्रेस के राजमणि शर्मा को 156 वोट से हराया। वहीं वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब गुप्ता ने निर्दलीय अजय तिवारी को 21 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज शर्मा को 116 वोटों से हराया है। इसी तरह ओरछा में भी भाजपा को बढ़त मिलने की सूचना मिल रही है। 

मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले खंडवा नगर निगम का नतीजा आएगा, क्योंकि यहां सबसे कम वोटर हैं। इंदौर नगर निगम का नतीजा सबसे बाद में आएगा, यहां सबसे ज्यादा वोटर हैं। सीहोर में नगर पालिका परिषद के चुनावों की गणना के लिए 34 टेबल लगाई गई है। काउंटिंग 2 से 5 राउण्ड में होगी।  नगर पालिका परिषद सीहोर से 35 वार्डों के लिए पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

मध्यप्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आज आएंगे। सुबह नौ बजे डाक मतपत्रों के साथ गिनती शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर तक सारे नतीजे आ जाएंगे। जिन 11 नगर निगमों में महापौर के चुनाव हो रहे हैं, उनमें जरूर थोड़ा वक्त लग सकता है। करीब साढ़े नौ बजे से ईवीएम से पर्चियां निकाली जाएंगी। 

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में प्रथम चरण में छह जुलाई को जिन 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उसके साथ ही परिणाम घोषित होते जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 जुलाई को 11 नगर पालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतगणना होगी। नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। 

11 नगर निगम

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना के नगर निगमों के लिए मतगणना होगी। 

36 नगर पालिका परिषद

राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना होगी।

86 नगर परिषद

खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास,  लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव,  नेमावर,  शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहों, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकुट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषदों में मतगणना होगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *