Site icon Navpradesh

Mother’s Condolence To Brijmohan : लंबी बीमारी के बाद शाम को हुआ देहावसान, CM साय ने दुःख व्यक्त किया

FILE PHOTO

FILE PHOTO

रायपुर/नवप्रदेश। Mother’s Condolence To Brijmohan : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की शाम को देहावसान हो गया। CM श्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

जानकारी के मुताबिक स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी का आज शाम देहावसान हो गया। उनकी माताजी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्‍कार मॉल श्री विहार स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशान घाट पर किया जायेगा।

श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी।

श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्रीमती पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थीं।

Exit mobile version