Site icon Navpradesh

Mother-In-Law Surprise : सुबह उठते ही नई नवेली दुल्हन रह गई हैरान, सास ने किया ऐसा

नई दिल्ली, नवप्रदेश। एक नई नवेली दुल्हन को उसकी सास ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वो हैरान रह गई। शादी के दो दिन बाद ही सास ने दुल्हन से सुबह जल्दी उठकर कमरे में झाड़ू लगाने के लिए कह (Mother-In-Law Surprise) दिया।

जब दुल्हन झाड़ू लगाने के लिए उठी तो देखा फर्श पर पैसे ही पैसे बिखरे पड़े हैं। बाद में सास ने उसे इसके पीछे की पूरी कहानी बताई।

दरअसल, यह मामला चीन के शेडोंग प्रांत का है। यहां जू सरनेम वाली एक नवविवाहिता जब शादी के दो दिन बाद अपने कमरे की सफाई कर रही थी तो उसे जमीन पर ढेर सारे नोट पड़े मिले।

इन नोटों को उसकी सास ने ही बिखेरा था। सास ने बताया कि ऐसा शादी की एक पारंपरिक रस्म को निभाने के लिए किया गया (Mother-In-Law Surprise) था।

किंगदाओ ट्रांसपोर्ट रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, जू को उसकी सास ने जल्दी उठकर अपने बेडरूम में झाडू लगाने के लिए कहा था। जब जू सुबह उठी और कमरे की सफाई करना शुरू किया, तो उसे कई सारे नोट पूरे फर्श पर बिखरे हुए मिले। इतने सारे पैसे देखकर जू सोच में पड़ (Mother-In-Law Surprise) गई।

बाद में उसकी सास ने बताया कि नोट Sao Fu नामक एक पारंपरिक प्रथा के तहत कमरे में बिखेरे गए थे। इस प्रथा के अनुसार, दुल्हन को शादी के बाद तीसरे दिन नए घर में झाडू लगाना चाहिए और पैसे बटोरने चाहिए. मान्यता है कि इससे बरकत होती है।

जू कहती हैं कि झाड़ू लगाने से पहले मैंने अपने पति को जगाया और उनसे वीडियो बनाने के लिए कहा। बाद में इस वीडियो को चीनी सोशल मीडिया पर अपलोड किया और देखते ही देखते ही ये वायरल हो गया।

झाड़ू लगाते हुए जू ने मजाक में कहा- मैंने पहले कभी फर्श को इतना साफ नहीं किया था। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version