नई दिल्ली, 27 जून| Most Trusted World Leader : एक भारत, जिसकी बात अब पूरी दुनिया सुनती है। 2025 की ताज़ा अंतरराष्ट्रीय अप्रूवल रेटिंग ने साफ कर दिया है—आज भारत का मतलब सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि एक नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78% अप्रूवल के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का स्थान फिर हासिल किया है। यह आंकड़ा किसी संयोग का नहीं, बल्कि दृढ़ नीति, निर्णायक कूटनीति और वैश्विक मंचों पर भारत की मुखर भूमिका का प्रतिफल है।
अमेरिका-चीन पीछे, भरोसे में भारत सबसे आगे
जहां अमेरिका को 36% और चीन को सिर्फ 20% ग्लोबल ट्रस्ट मिला है, वहीं भारत पर 54% वैश्विक नागरिकों ने भरोसा जताया (Most Trusted World Leader)है। ये केवल आंकड़े नहीं, एक संकेत हैं — कि भविष्य की वैश्विक जिम्मेदारी भारत निभाने जा रहा है।
लीडर नहीं, एक वैश्विक दृष्टा
नरेंद्र मोदी पर दुनिया के 35% लोगों का व्यक्तिगत भरोसा है, जो उन्हें बाकियों से कहीं आगे रखता है:
डोनाल्ड ट्रंप – 25%
शी जिनपिंग – 16%
व्लादिमीर पुतिन – 8%
यह ट्रेंड केवल पॉलिटिक्स का नहीं, बल्कि ग्लोबल पॉलिसी ट्रस्ट का आईना है।
भारत में भरोसे का ग्राफ 88% तक पहुंचा
राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और युद्धकालीन निर्णयों पर 88% भारतीय नागरिक मोदी पर भरोसा करते (Most Trusted World Leader)हैं। इसी ग्राफ के मुताबिक भारत के 65% लोग मानते हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि ग्लोबल औसत केवल 37% है।
भारत की राइज़, पाकिस्तान की पैनिक
जहां भारत की वैश्विक छवि उच्चतम स्तर पर है, वहीं पाकिस्तान में मोदी का नाम ही चर्चा का कारण बन रहा है। डर, आशंका और बार-बार की गई प्रेस ब्रीफिंग्स इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की सैन्य व कूटनीतिक छवि ने पड़ोसियों को सतर्क कर दिया है।
सिर्फ लोकप्रिय नहीं, निर्णायक भी
पिछले महीनों में सैन्य ऑपरेशन, सीमा पर जवाबी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुखर रुख ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि परिस्थिति तय करता है।