लोकसभा चुनाव 2024 में 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोट..

-एक महीने में बढ़े 1.20 लाख वोटर, महिलाओं की संख्या ज्यादा

रायपुर/नवप्रदेश। ias reena babasaheb kangale: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता कर वोटर लिस्ट की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता वोट करेंगे।

लोकसभा चुनाव में होंगे 24,109 मतदान केंद्र

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 24,109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद 6 जनवरी से 8 फरवरी 1 महीने तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स की संख्या बढ़ी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 18 से 19 साल के वोटर्स, जो पहले 4 लाख 94 हजार 452 थे, उसमें 82,732 की बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा चुनाव में इस आयु वर्ग के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं की संख्या का 2.81 प्रतिशत है।

Exit mobile version