Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे की रिमांड फिर बढ़ी, 2 महीने से सलाखों के पीछे चैतन्य बघेल

Money Laundering Case : शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Money Laundering Case) की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ गई है। 15 सितंबर को ED चैतन्य के खिलाफ चालान पेश कर सकती है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। बता दें कि, चैतन्य बघेल को ED ने पिछले 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो 2 महीने से जेल में बंद हैं।

https://navpradesh.com/dam-burst-gerasa-block-surguja/

दरअसल, शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया है। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। ED के मुताबिक शराब घोटाले से मिली ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया। साथ ही सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग की गई है।

https://youtu.be/7GZk1UhA1cM

ED ने अपनी जांच में पाया कि, चैतन्य बघेल (Money Laundering Case) के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में घोटाले के पैसे को इन्वेस्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने रिकॉर्ड जब्त किए थे। प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था, जबकि रिकॉर्ड में 7.14 करोड़ ही दिखाया गया। जब्त डिजिटल डिवाइसेस से पता चला कि, बघेल की कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ कैश पेमेंट किया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।

Exit mobile version