Monetary Policy Impact : एसबीआई ने कर्ज सस्ता किया, ब्याज दरों में बड़ी कटौती

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारतीय रिज़र्व बैंक की हालिया रेपो रेट कटौती (Monetary Policy Impact) के अनुरूप अपनी बाह्य बेंचमार्क से जुड़ी ब्याज दरों (ईबीएलआर) में 25 आधार अंक की कमी की है। इस कटौती के बाद ईबीएलआर 7.90 प्रतिशत रह जाएगी, जो 15 दिसंबर से प्रभावी होगी। यह कदम बैंक के लाखों खुदरा एवं एमएसएमई ग्राहकों को राहत देने वाला माना जा रहा है।

https://youtu.be/6BUqGLopPsA

इसके साथ ही बैंक ने अपनी सभी अवधि वाली मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को भी 5 आधार अंक घटाया है। एक वर्ष की परिपक्वता के लिए एमसीएलआर अब 8.70 प्रतिशत होगा। यह बदलाव बैंक के मौजूदा व नए ग्राहकों के लिए कर्ज की लागत कम करेगा (loan rate cut)।

बैंक ने इसके अलावा आधार दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दिया है। आधार दर में यह कमी उन ग्राहकों को राहत देगी जिनके पुराने ऋण अभी भी इस दर से जुड़े हुए हैं (interest revision)।

साथ ही, एसबीआई ने दो से तीन वर्ष की परिपक्वता वाली सावधि जमा दर को बढ़ाकर 6.40 प्रतिशत कर दिया है, जिससे जमाकर्ताओं को बेहतर रिटर्न मिल सके। दूसरी ओर, इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने भी अपनी ईबीएलआर को 25 आधार अंक घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है,

https://youtu.be/wEjL0zlkHlY

जिससे प्रतिस्पर्धी बैंकिंग माहौल में और सस्ते ऋण उपलब्ध होने की उम्मीद है (banking sector update)। इस व्यापक कमी का उद्देश्य ग्राहकों को कर्ज सस्ता करना और निवेश-उपभोग को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में अन्य बैंक भी इसी तरह ब्याज दरें घटा सकते हैं।

Exit mobile version