Site icon Navpradesh

Modi Economic Growth : मोदी राज में भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी लंबी उड़ान…पूर्व विधायक रंजना साहू बोलीं- ‘मोदी है तो मुमकिन है…!

धमतरी, 27 मई| Modi Economic Growth : विगत दिनों दिल्ली में आयोजित हुई नीति आयोग की बैठक के बाद आर्थिक अर्थव्यवस्था पर आधिकारिक घोषणा करते हुए यह बताया गया की भारत ने जापान को पिछे छोड़ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अब चौथा स्थान हासिल कर लिया है,यहाँ पूर्व विधायक रंजना साहू ने हर्षित होकर कहा मोदी है तो मुमकिन (Modi Economic Growth)है,प्रेस नोट जारी करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा यह आर्थिक विकास की उड़ान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है,आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जब 2014 में देश की सत्ता संभाली, तब भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें स्थान पर थीं।

अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में, अर्थात् 2024 तक, उन्होंने इसे पाँचवें स्थान पर पहुँचा दिया था और इस दौरान भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा और अब जापान को पिछे छोड़ चौथे स्थान पर अपनी जगह (Modi Economic Growth)बनाई है,आज़ादी के 67 साल बाद 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की थी। 2021 तक यह बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर हो गई। सिर्फ़ चार साल में हमने एक और ट्रिलियन जोड़ लिया है।

आज भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है – एक ऐसा मील का पत्थर जिसे कभी दशकों दूर माना जाता था। जो कभी असंभव लगता था, वह अब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में बार-बार हकीकत बन रहा (Modi Economic Growth)है। और यह तो बस शुरुआत है। मजबूत बुनियादी बातों, साहसिक सुधारों और भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ, आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि और तेज़ी से होने वाली है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित इस दिशा में कार्य करने वाले प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का आभार करते हैं जिससे हमारा देश भारत आज इस ऊंचाइयों को हासिल करने में सफल हुआ है।

Exit mobile version