Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल…किरेन रिजिजू से छीना कानून मंत्रालय…देखें नए मंत्रिमंडल की सूची

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Modi Cabinet Reshuffle : मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसी के साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।

रिजिजू ने 2021 में संभाला था मंत्रालय

मेघवाल को इस फेरबदल के तहत कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मिलेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में दोनों मंत्रियों के बीच विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है।

रिजिजू ने 8 जुलाई 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी कार्य (Modi Cabinet Reshuffle) किया था।

ये होगा मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल 

Exit mobile version