BREAKING : मीनल चौबे बनीं रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, करीब सवा साल…

Minal Choubey leader of opposition : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को चौबे के नाम का ऐलान किया।

रायपुर/नवप्रदेश। Minal Choubey leader of opposition : लंबी खींचतान के बाद आखिरकार भाजपा की ओर से रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया। इसके मुताबिक नगर निगम में भाजपा पार्षद मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष होंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मीनल चौबे के नाम का ऐलान किया। लंबी खींचतान व मंथन के बाद मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगी है। गुरुवार को भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई।

करीब सवा साल बाद तय हुआ नाम

करीब सवा साल से पद के लिए खींचतान चल रही थी। नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व नेताप्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड़ व मृत्युंजय दुबे के नाम भी बताए जा रहे थे। लेकिन अब इस पद की कमान मीनल चौबे को मिली है। मीनल चौबे को रायपुर की तेज तर्रार भाजपा पार्षद के रूम में जाना जाता है। भाजपा के धरना, प्रदर्शन व आंदोलनों में भी चौबे की सक्रिय भूमिका रहती र्हैं।

Exit mobile version