Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट, भारतीयों की मदद के लिए बनाया विशेष कंट्रोल रूम

रिपोर्ट: रवि मांझी, अबू धाबी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा (Middle East Crisis) के लिए बड़ा (Middle East Crisis) कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो किसी भी आपात स्थिति में जानकारी और मदद उपलब्ध कराएगा।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका उद्देश्य वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के सवालों का जवाब देना और जरूरत पड़ने पर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।

यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार) तक सक्रिय रहेगा। नागरिक सहायता के लिए 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भी विशेष हेल्पलाइन (Middle East Crisis) जारी की गई है। वहां स्थित भारतीय दूतावास की इमरजेंसी हेल्पलाइन +971 54 3090571 (व्हाट्सएप) और 80046342 (टोल फ्री) पर संपर्क किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और भलाई भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वह क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और वहां की सरकारों के साथ नियमित (Middle East Crisis) संपर्क में है, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

Exit mobile version