Mayuri Singh : उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन की प्रदेश सचिव बनीं मयूरी


राजनांदगांव, नवप्रदेश। कांग्रेस नेत्री मयूरी सिंह को उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें दुर्ग संभाग के जिला व ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति व उनकी कार्यकारिणी के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में ग्राम पंचायत स्तर पर उपभोक्ता मित्र भी बनाए जाएंगे। बताते चलें कि मयूरी सिंह जिले में कर्मठ व सेवाभावी नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया तथा पीसीसी राजनांदगांव-खैरागढ़ जिला महासचिव महिला कांग्रेस पद के दायित्व व जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं

Exit mobile version