Mayank Singh Arrest : रायपुर में कारोबारी पर गोली चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर को रायपुर लाएगी पुलिस

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह (Mayank Singh Arrest) को जल्द ही छत्तीसगढ़ लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। मयंक सिंह अमन साव गैंग का सदस्य है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

मयंक सिंह पर रायपुर के कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर गोली चलवाने का आरोप है। फिलहाल वह झारखंड की जेल में बंद है, जहां दर्ज मामलों के चलते उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की नजर भी उस पर टिकी है, क्योंकि राज्य में भी उसके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पीआर ग्रुप के कार्यालय पर चलाई थी गोली

जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर गोली चली थी। इसका CCTV भी सामने आया था। बाइक सवार आरोपी ने दो बार फायरिंग की थी—एक हवा में और दूसरी कार पर। आरोप है कि मयंक सिंह ने यह गोली चलवाई थी। वह इस घटना का मुख्य आरोपी है।

अमन साव का करीबी माना जाता रहा

मयंक सिंह (Mayank Singh Arrest)को गैंगस्टर अमन साव का करीबी माना जाता रहा है, जबकि चर्चा ये भी है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के बचपन का दोस्त है। हाल ही में उसे इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है।

झारखंड का यह पहला मामला है, जिसमें किसी गैंगस्टर को विदेश से प्रत्यर्पित कर देश वापस लाया गया हो। रांची एयरपोर्ट से जेल तक उसे बख्तरबंद वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया था।

https://youtu.be/fLvSO46iTsI

45 से अधिक केस दर्ज हैं मयंक पर

पुलिस के अनुसार, मयंक सिंह (Mayank Singh Arrest) पर हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग और आपराधिक साजिश जैसे करीब 45 से अधिक छोटे-बड़े मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय तक विदेश में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा था। जानकारी ये भी है कि मयंक सिंह ने उद्योगपतियों, कारोबारियों और नेताओं से भी रंगदारी मांगी थी।

राजस्थान में एक कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री से रंगदारी भी वह मांग चुका है। अमन साव गैंग से उसके गहरे संबंध रहे हैं। अमन साव का पहले ही एनकाउंटर हो चुका है, ऐसे में मयंक सिंह को पुलिस इस नेटवर्क की अहम कड़ी मान रही है।

Exit mobile version