Mansa Devi Stampede : भक्ति का सैलाब बना मातम…मनसा देवी मंदिर में अफवाह ने छीनी 6 ज़िंदगियां…30 घायल

Mansa Devi Stampede : आस्था के पर्वत पर मातम का साया तब गहरा गया, जब रविवार सुबह हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब 25 से 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर बिखरी चप्पलें, टूटी चूड़ियाँ और रोते बच्चे, ये मंजर हर किसी के दिल को झकझोर रहा है।

बिजली के करंट की अफवाह बनी जानलेवा

घटना की तह में जाने पर पता चला कि मंदिर(Mansa Devi Stampede) की सीढ़ियों के पास एक अफवाह फैल गई कि किसी तार में करंट आ गया है। बस फिर क्या था, लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ में भगदड़ मच गई। दर्जनों लोग एक-दूसर पर गिरने लगे, कुछ बच्चे और महिलाएं नीचे दब गईं।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-government-employees-share-rule/

प्रशासन की प्रतिक्रिया और राहत कार्य

स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस बल, SDRF और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=Y1nxaVV1UgI

मनसा देवी मंदिर: आस्था का वो केंद्र जहां मनोकामनाएं पूरी होती हैं

मनसा देवी मंदिर(Mansa Devi Stampede) न केवल उत्तराखंड का, बल्कि पूरे भारतवर्ष का एक प्रमुख शक्ति पीठ है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं और नवरात्रि में तो जनसैलाब उमड़ पड़ता है। मंदिर तक पहुँचने के लिए रोपवे और सीढ़ियों – दोनों विकल्प हैं, लेकिन इस बार आस्था का यही मार्ग लोगों की जान पर बन आया।

Exit mobile version