Manpat Tourism Residential Complex : छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट, जिसे राज्य का ‘शिमला’ कहा जाता है, पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम (Manpat Tourism Residential Complex) पाने जा रहा है। राज्य सरकार ने मैनपाट में 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है।

इस भूमि पर एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त पर्यटन आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा, जो मैनपाट आने वाले पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती ठहराव उपलब्ध कराएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=RE8PTahGt3Q

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि परियोजना के तहत प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप विकसित होने वाली यह सुविधा केंद्र बिंदु होगी, जिससे मैनपाट के पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी।

मैनपाट की प्रमुख आकर्षण स्थलों में जलपरी प्वाइंट, टाइगर पॉइंट, बौद्ध मंदिर, उल्टा-पानी, मेहता पॉइंट और चाय बगान शामिल हैं। ये स्थल पर्यटकों को वर्ष भर ठंडे मौसम और हरियाली के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता किसी जलपरी की कहानी जैसी है। उन्होंने बताया कि यह स्थल पर्यटकों को एक शांत और मनोहारी वातावरण देता है, जो उन्हें प्राकृतिक परियों की दुनिया में ले जाता है। परियोजना को संभव बनाने में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही है।

परियोजना में आधुनिक वेलनेस और मनोरंजन सुविधाएँ भी विकसित की जाएंगी। श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष सेवाएँ प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसे सुविधाएँ भी शामिल होंगी। पर्यावरण अनुकूल विकास के तहत ट्री हाउस, कॉटेज और स्थानीय जीवन एवं संस्कृति का अनुभव कराने वाला सांस्कृतिक क्षेत्र भी बनाया जाएगा।

https://youtu.be/RE8PTahGt3Q

परियोजना से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी और स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे। गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलने से पर्यटकों का ठहराव समय बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस पहल से राज्य का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर मजबूत होगा और मैनपाट की पहचान नई ऊँचाई पर पहुंचेगी।

मैनपाट पर्यटन Residential Complex की स्थापना से यह क्षेत्र न केवल छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा, बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। यह कदम मैनपाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version