Man Kissed To Women : अस्पताल में फोन पर बात कर रही थी महिला, जबरन ‘Kiss’ करके भाग गया युवक, सामने आई ये स्टोरी, देखें वीडियो…

Man Kissed To Women : अस्पताल में फोन पर बात कर रही थी महिला, जबरन ‘Kiss’ करके भाग गया युवक, सामने आई ये स्टोरी, देखें वीडियो…

पटना, नवप्रदेश। बिहार के जमुई जिले के सदर अस्पताल में कुछ ऐसा घटित हुआ कि जिसे भी मालूम वह सन्न रह गया। अस्पताल परिसर में एक स्वास्थ्य कर्मी महिला अपने फ़ोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक युवक अस्पताल की परिसर की बाउंड्री फांदकर आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ जबरदस्ती किस करने (Man Kissed To Women) लगा।

इस दौरान जब तक कोई कुछ कर पाता वह युवक वहां से फरार हो गया। हालांकि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वहीं इस मामले में महिला ने बताया, “पीछे से किसी अज्ञात ने आकर मेरा मुहं दबाया। मैं छटपटाने लगी। वह किस कारण आया, क्या करने आया ये मैं नहीं बता सकती। मैं उस व्यक्ति को नहीं जानती। मैंने FIR दर्ज़ करा दी है।”

हालांकि इस मामले में पुलिस का कुछ और ही कहना है। पुलिस का मानना है कि युवक और महिला के पहले से संबंध (Man Kissed To Women) हैं। जमुई के DSP अभिषेक कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि में सामने आया है कि उन दोनों में पहले से संबंध थे।”

वहीं अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने को लेकर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही (Man Kissed To Women) है। इसके साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *