Mallikarjun Kharge speech Rajya Sabha : “प्यार हमसे, शादी मोदी से…” राज्यसभा में खड़गे के बयान पर ठहाके, PM मोदी भी मुस्कुराए

राज्यसभा में विदाई के भावुक माहौल के बीच उस वक्त हल्की-फुल्की मुस्कान (Mallikarjun Kharge speech Rajya Sabh) छा गई, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में ऐसा मज़ाक किया कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। उनकी बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए।

देवेगौड़ा पर चुटकी, सदन में गूंजे ठहाके(Mallikarjun Kharge speech Rajya Sabha)

अपने लंबे संसदीय अनुभव को साझा करते हुए खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के साथ जुड़ी यादों का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा – “देवेगौड़ाजी हमें प्यार करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने मोदी जी से शादी कर ली…” इस एक लाइन ने माहौल बदल दिया और सत्ता-पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी सदस्य हंसते नजर आए।

54 साल का अनुभव, विदाई में दिखी भावुकता

खड़गे ने अपने 54 साल के राजनीतिक और संसदीय जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई रिटायरमेंट (Mallikarjun Kharge speech Rajya Sabha) नहीं होता। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती और हर जनप्रतिनिधि को लगातार खुद को बेहतर बनाना चाहिए।

साथियों की तारीफ और संसदीय परंपरा पर जोर

अपने संबोधन में खड़गे ने रामदास अठावले की कविताओं का जिक्र करते हुए हल्के अंदाज में उनकी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य सांसदों के काम की सराहना की और कहा कि संसद में संवाद और सहयोग बेहद जरूरी है।

लोकतंत्र के लिए संवाद जरूरी: खड़गे

खड़गे ने कहा कि जब सत्ता और विपक्ष के बीच संवाद कम होता है, तो गलतफहमियां बढ़ती हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने सभी दलों से सहयोग और संवाद बनाए रखने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विदाई ले रहे सांसदों को सम्मान (Mallikarjun Kharge speech Rajya Sabha) देते हुए कहा कि खड़गे, देवेगौड़ा और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं का अनुभव देश के लिए अमूल्य है। उन्होंने नए सांसदों से इन नेताओं से सीख लेने की बात कही।

सियासत में भी हल्के पल जरूरी

राज्यसभा के इस सत्र में जहां गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं खड़गे के इस बयान ने यह भी दिखा दिया कि राजनीति के बीच हल्के-फुल्के पल भी माहौल को सहज बना देते हैं।

Exit mobile version