Site icon Navpradesh

राजनीतिक सरगर्मी से बिगड़ी संजय राऊत की तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

maharashtra, sanjay raut, lilavati hospital, admit, navpradesh,

sanjay raut

मुंबई/नवप्रदेश। महाराष्ट्र (maharashtra) में सरकार गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच शिवसेना नेता संजय राऊत (sanjay raut) की तबीयत बिगड़ गई है। वे इतने अस्वस्थ हो गए कि उन्हें लीलावती अस्पताल (lilavati hospital) में जाकर भर्ती (admit) होना पड़ा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें दो दिन लीलावती अस्पताल (lilavati hospital) में ही भर्ती रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र (maharashtra) की राजनीति में सोमवार का दिन अहम है। क्याेंकि शिवसेना को आज शाम 7 बजे तक सरकार बनाने का दावा पेश करना है। संजय राऊत (sanjay raut) महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने की कवायद में जुटे थे।

वे एनसीपी चीफ शरद पवार से लगातार संपर्क में थे। व कांग्रेस काे भी मनाने की कोशिश में थे।लेकिन अब उनके अस्पताल में  भर्ती रहने से शिवसेना की चिंता बढ़ सकती है।  बताया जा रहा है कि संजय राऊत की एंजियोग्राफी भी हो सकती है। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत खराब होने व अस्पताल में भर्ती (admit) होने के कारण उनका तनाव बढ़ना बताया है।

Exit mobile version