Maharashtra Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार पर अटकलों का दौर खत्म..! कितने मंत्री कब लेंगे शपथ |

Maharashtra Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार पर अटकलों का दौर खत्म..! कितने मंत्री कब लेंगे शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: The era of speculation on cabinet expansion is over..! When will many ministers take oath?

Maharashtra Cabinet Expansion

महाराष्ट्र/नवप्रदेश। Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है और इसके ठीक बाद विधानसभा का मानसूत्र सत्र बुलाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावनाएं हैं और राजभवन में ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना आज का नांदेड़ दौरा भी रद्द कर दिया है।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने भी मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होने की बात पर मुहर कैबिनेट विस्तार के बाद 10 अगस्त से 18 अगस्त के बीच महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार में करीब 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कई बीते एक महीने के दौरान कई बार दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा भी कर चुके हैं।

पीटीआई को सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सुनवाई की वजह से राज्य में निकाय चुनाव में देरी हो रही है। लेकिन कोर्ट से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिंदे ने भी साफ किया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह से राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है और जल्द ही और मंत्रियों को (Maharashtra Cabinet Expansion) शामिल किया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *