Madhya Pradesh Tourism Promotion : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (Madhya Pradesh Tourism Promotion) के अवसर पर पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों, प्रमुख फिल्म निर्माताओं और प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस वन-टू-वन चर्चा का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और मध्यप्रदेश को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना था। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उद्योग के विभिन्न दिग्गजों के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र (Madhya Pradesh Tourism Promotion) को नई दिशा देने के लिए हरसंभव सहयोग देगी और मध्यप्रदेश को देश का सबसे आकर्षक टूरिज्म एवं फिल्म निर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर फिल्म निर्माता एकता कपूर, अभिनेता गजराज राव और रघुवीर यादव के साथ-साथ स्पेनिश फिल्म कमीशन की लारा मोलिना और फिल्म निर्माता अन्ना सौरा ने भी विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद थे। होटल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के कई बड़े नामों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के ईवीपी परवीन चंदर कुमार, जेट सर्व एविएशन के राम ओला, एटमॉस्फियर कोर के प्रबंध निदेशक सौभाग्य मोहापात्रा, पोस्ट कार्ड होटल्स के सह-संस्थापक अनिरुद्ध कांडपाल और ट्रेज़र ग्रुप के विनायक कलानी सहित कई निवेशकों ने प्रदेश में होटल व हॉस्पिटैलिटी (Madhya Pradesh Tourism Promotion) सेक्टर में साझेदारी की इच्छा जताई।
मुख्यमंत्री यादव के साथ वेडिंग प्लानिंग और इवेंट मैनेजमेंट के विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए डिजिटल कैंपेन और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस चर्चा में ट्रैवल और वेडिंग इंडस्ट्री (Madhya Pradesh Tourism Promotion) के कई नामी चेहरे जैसे नवीन कुंडू, राकेश कुमार राणा, राजन सहगल, मंजीत गिल और विक्रमजीत शर्मा शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, फिल्म और इवेंट सेक्टर के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन (Madhya Pradesh Tourism Promotion) के रूप में मध्यप्रदेश देशभर में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
