Site icon Navpradesh

Machinery Division OP Jindal Group : ‘बाउजी’ की 94वीं जयंती में मशीनरी डिवीज़न ने की उनकी नसीहतें याद

Machinery Division OP Jindal Group :

Machinery Division OP Jindal Group :

स्मृति में कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम में भोजन फल और वस्त्र वितरण किया गया

रायपुर/नवप्रदेश। Machinery Division OP Jindal Group : मंदिर हसौद मशीनरी डिवीज़न में जिंदल समूह के संस्थापक चेयरमैन ‘बाउजी’ की 94वीं जयंती में मशीनरी डिवीज़न ने उनकी नसीहतें याद की। मंदिर हसौद स्तिथ मशीनरी डिवीज़न में उनकी 94 वी जयंती मनाई गयी। सुबह भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शरुआत की गयी। बाउजी यानि कि स्वर्गीय ओपी. जिंदल को याद कर मशीनरी डिवीज़न स्तिथ हेरिटेज पार्क में कारखाने के कर्मचारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

बाउजी की 94 वी जयंती के अवसर पर कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। माना स्तिथ वृद्धाश्रम में भोजन फल एवं वस्त्रो का वितरण किया गया इस उपलक्ष्य में मशीनरी डिवीज़न के अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने बाउजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्वर्गीय श्री जिंदल को उनके चाहने वाले प्यार और सम्मान से बाउजी कहते थे।

श्री जिंदल की जीवनी उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए देखे गए सपनो की याद ताज़ा कराता हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान भी दिया। बाउजी ने अपने कर्मयोग से अनगिनत व्यक्तियों को राष्ट्र निर्माण में सामूहिक योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उनकी दूरदर्शिता का केंद्र बिंदु एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत था जो पुरे गर्व और स्वाभिमान के साथ विकसित औद्योंगिक राष्ट्र की कतार में खड़ा हो।

बता दें कि स्वर्गीय श्री जिंदल तीन बार हिसार के विधायक रहे। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से OP जिंदल ग्रुप जैसे विशाल औद्योगिक समूह की स्थापना कर राष्ट्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Exit mobile version