Site icon Navpradesh

साइबर क्राइम से बचने की जानकारी देकर 125 लोगों को लौटाया गया 20 लाख का गुम मोबाइल

Kawardha Kabirdham Police Initiative to return lost mobile phones to owners

Kawardha Kabirdham Police Initiative to return lost mobile phones to owners

जिले में 2024 में अब तक 240 नग मोबाईल जप्त किया गया

कवर्धा/नवप्रदेश। Kawardha Kabirdham Police Initiative to return lost mobile phones to owners: जिले की पुलिस ने आम लोगों की शिकायत के बाद गुम मोबाइल की पतासाजी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की। मामले में पुलिस को गुम हुए 125 नग मोबाईल फोन मिला। उसके बाद पता तलाशी कर मोबाइल स्वामियों को लौटाया गया। इसकी कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई 3 माहीने के अंदर दूसरी बार की गई।

मामले में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 2024 में 6 माह में अब तक 240 नग मोबाईल जप्त किया गया है। लोगों को मोबाईल वापस करने के दौरान सायबर सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार गुम मोबाईल को ढूंढने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी विकास कुमार (भा.पु.से.) व एएसपी पुष्पेन्द्र कुमार बद्येल ने (Kawardha Kabirdham Police Initiative to return lost mobile phones to owners) गुम मोबाईल के आवेदनों का निराकरण कर गुम मोबाईलों की पतासाजी कर वास्तविक स्वामी को वापस कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर जिला सायबर सेल ने लंबित गुम मोबाईल के आवेदन व सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त आवेदनों में से 125 नग 20 लाख की एंड्राईड मोबाईल फोन जिले में अभियान चलाकर बरामद किया गया।

सायबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

मोबाइलों को स्वामियों को सौंपने से पहले वर्तमान परिवेश में हो रहे सायबर अपराधों से बचाव के लिए सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए। (Kawardha Kabirdham Police Initiative to return lost mobile phones to owners) इसके लिए पुराना पुलिस लाईन स्थित स्वामी विवेकांनद अकादमी में कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान एएसपी विकास कुमार ने लोगों को सोशल मीडिया के उपयोग के तरीके व सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में जानकारी दी। वर्तमान में हो रहे सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए सुरक्षित रहने कहा।

घर बैठे कर सकते हैं मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज

वहीं बताया गया कि निकट भविष्य में मोबाईल गुम हो जाने पर घर बैठे ऑनलाईन CEIR PORTAL में https://www.ceir.gov.in/ पर जाकर (BLOCK STOLEN/LOST MOBILE ) मोबाईल के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इससे पहले 5 अप्रैल को 115 नग गुम मोबाईल धारकों को वापस किया गया था। मोबाईल की पतासाजी में निरीक्षक आशीष कंसारी प्रभारी सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं सायबर टीम की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। मामले पर एएसपी विकास कुमार ने बताया कि ये मोबाइल उनके हैं जिनसे किसी कारण से गुम हो गए थे ऐसे मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है।

Exit mobile version