Site icon Navpradesh

Lok Sabha Speaker Om Birla : रायगढ़ में बिरला ने किया अग्रोहा धाम भवन का उद्घाटन

Lok Sabha Speaker Om Birla :

Lok Sabha Speaker Om Birla :

CM विष्णुदेव साय, लोकसभा अध्यक्ष, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, भाजपा और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भी समारोह में मौजद

रायपुर/नवप्रदेश। Lok Sabha Speaker Om Birla : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ जिले में बुधवार को मध्य भारत के सबसे बड़े सर्व सुविधायुक्त अग्रोहा सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया। उनकी अगुवानी के लिए CM विष्णुदेव साय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, विधायक, भाजपा और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भी समारोह में मौजद हुए।

अग्रोहा धाम भवन (धर्मशाला) अग्र समाज की तरफ से बनाया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, समाज के लोग और दूसरे राज्यों से भी पहुंचेंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री साय पहली बार रायगढ़ आएंगे। वहीं पहली बार किसी लोकसभा अध्यक्ष का आगमन होगा।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का नवीन जिंदल, संभाग आयुक्त के डी कुंजाम, आईजी अजय यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा राजस्थान के सांसद Om Birla जी के रायपुर आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Exit mobile version