Site icon Navpradesh

Lockdown में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी, पति नहीं माना तो बच्चों संग…

Lockdown, woman commit suicide, sangli, navpradesh,

lockdown, woman commit suicide,

सांगली/नवप्रदेश। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच पत्नी (woman commit suicide)  पति से मायके जाने की जिद करने लगी। पति द्वारा लॉकडाउन का हवाला देने के बावजूद वहीं नहीं समझीं। दोनों के बीच विवाद भी हुआ और आखिरकार महिला (woman commit suicide) ने नाराज होकर अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के सांगली (sangli) जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल महिला को अपने मायके जाना था। लेकिन कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन (lockdown) के मद्देनजर उसके पति ने उसे मायके छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी बात से पत्नी नाराज हो गई। उसकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने अपने दो बच्चों के साथ गांव के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामगला महारष्ट्र के सांगली (sangli) जिले की जत तालुका के नवालवाडी गांव की है।  

बाइक से छोड़ देने  की जिद

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का मायका कर्नाटक राज्य के विजापुर में है। महिला को मायके जाना था। देश में लागू बंद के बावजूद वह अपने पति को बाइक से छोड़ने की जिद करने लगी। लेकिन लॉकडाउन के कारण पति ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर महिला द्वारा अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।  

दूसरी पत्नी थी

यह उस व्यक्ति की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दो साल से वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नवालवाडीत में रह रहा था। अपनी पत्नी के साथ खेती कर रहा था। बीते कुछ दिनों से पत्नी पति से मायके जाने की जिद कर रही थी। इसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। और इसके बाद पत्नी ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। बहरहाल इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लोग लॉकडाउन को लेकिर कितने लापरवाह है।

Exit mobile version