Site icon Navpradesh

Leopard Attack On Women : लकड़ी एकत्रित करने खेत गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

गरियाबंद/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय के निकट के गांव चिखली निवासी एक महिला पर आज सुबह अचानक तेंदुएं ने हमला कर (Leopard Attack On Women) दिया।

बताया जा रहा कि चिखली निवासी दो ग्रामीण महिलायें आज सुबह लकड़ी एकत्रित करने खेत की तरफ गई थी कि पुनिया बाई कंवर नामक महिला के ऊपर तेंदुएं ने हमला कर दिया।

पुनिया बाई ने बताया कि लकड़ी बीनते वक्त तेंदुआ अचानक उस पर कूद पड़ा और फिर तेज गति से भाग गया। घटना और हमले से हतप्रभ महिला गिर पड़ी , उस वक्त साथी महिला उससे काफी दूरी पर (Leopard Attack On Women) थी। 

हमले के बाद महिला ने शोर मचाया तब उसे ग्रामीण 108 की मदद से जिला अस्पताल लेकर आये , जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव के आस पास तेंदुएं की आवाजाही हो रही (Leopard Attack On Women) है।

Exit mobile version