Site icon Navpradesh

Lalu Yadav : लालू यादव अब सिंगापुर में करा सकते हैं किडनी ट्रांसप्लांट, कोर्ट ने स्वीकार की पासपोर्ट रिन्यूअल कराने की अर्जी

Lalu Yadav,

पटना, नवप्रदेश। लालू प्रसाद यादव की किडनी फैल हो चुकी है। उनका इलाज काफी समय से दिल्ली के AIIMS में चल रहा था। जैसे-तेसे AIIMS डॉक्टरों ने लालू यादव (Lalu Yadav) को थोड़ी ठीक किया।

जिसके बाद डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। अब सिंगापुर से चल रहा है और वे पिछले 1 साल से सिंगापुर के डॉक्टरों के संपर्क में है। लेकिन उनकी सजा के कारण उनका पासपोर्ट (Lalu Yadav) रद्द कर दिया गया था।

जिसके लिए उन्होने CBI कोर्ट में पास्पोर्ट रिन्यूअल कराने की अर्जी भी लगाई थी। सीबीआई कोर्ट ने उनकी ये अर्जी स्वीकार कर ली है। अब आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव (Lalu Yadav) का पासपोर्ट कल मिल सकता है और वे उसे रिन्यूअल करा सकते हैं।

लालू यादव के वकील प्रभात कुमार के अनुसार कल पासपोर्ट मिल सकता है। रिन्यूअल कराकर पासपोर्ट फिर से कोर्ट में सरेंडर करना होगा।

डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट के बाद कोर्ट पासपोर्ट लौटाएगा। इलाज के बाद लालू को फिर पासपोर्ट कोर्ट में सरेंडर करना होगा।

Exit mobile version