Site icon Navpradesh

Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate : राज्यसभा उम्मीदवारी के बाद लक्ष्मी वर्मा का इस्तीफा, महिला आयोग सदस्य पद छोड़ा

Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate

Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा (Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate) दे दिया है। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है, जिससे उनके राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

भाजपा नेतृत्व ने सामाजिक समीकरण, संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मी वर्मा के नाम पर सहमति जताई है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाली लक्ष्मी वर्मा ने विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि से शुरू होगी।

लक्ष्मी वर्मा मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुढ़पार की निवासी हैं। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1990 से शुरू हुआ। वर्ष 2000 में उन्होंने रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2001 में वे भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य बनीं और कई वर्षों तक संगठन में सक्रिय रहीं।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति और महिला मोर्चा कार्यसमिति का सदस्य (Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate) बनाया गया। इसके अलावा 2021 से 2025 तक वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं। इसी दौरान उन्होंने गरियाबंद संगठन प्रभारी और पार्टी के मीडिया प्रवक्ता की भूमिका भी निभाई।

संवैधानिक पदों पर भी लक्ष्मी वर्मा का लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 1994 में वे रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद चुनी गईं। इसके बाद 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2019 में उन्होंने भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के अधीन एफएसएनएल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी कार्य किया। 7 अक्टूबर 2024 से वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं।

राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष रह चुकी हैं और नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा श्रम पुनर्वास समिति, किसान संघर्ष समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।

मनवा कुर्मी समाज में भी लक्ष्मी वर्मा की अच्छी पकड़ मानी (Lakshmi Verma Rajya Sabha Candidate) जाती है। वे मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रदेश महिला महामंत्री, संगठन मंत्री और महिला अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुकी हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लक्ष्मी वर्मा के अनुभव, सामाजिक आधार और संगठन में लंबे कार्यकाल को देखते हुए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए मजबूत उम्मीदवार के रूप में आगे किया है। उनके चयन से प्रदेश की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को भी नई मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version