Site icon Navpradesh

Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh : ‘महतारी गौरव वर्ष’ का संकल्प बना बजट, माताओं-बहनों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर विशेष फोकस

Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh

Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं – बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और महिला उद्यमिता को मिला मजबूत आर्थिक आधार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित (Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh) ऐतिहासिक बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘महतारी गौरव वर्ष’ के संकल्पों को साकार करने की दिशा में ठोस और दूरदर्शी पहल है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी गई है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

इस योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सफल आजीविका मॉडल, प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाएं रोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकेंगी।

महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में 250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान (Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh) किया गया है।

ये महतारी सदन महिलाओं के लिए संवाद, प्रशिक्षण, परामर्श और सहयोग के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपनी क्षमता को विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य तथा पोषण को मजबूत करने के लिए 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार का लक्ष्य कुपोषण की समस्या को कम करना और स्वस्थ समाज की नींव तैयार करना है।

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए रानी दुर्गावती योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (Lakhpati Didi Scheme Chhattisgarh) प्रदान की जाएगी।

यह सहायता उच्च शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्री  राजवाड़े ने कहा कि यह योजना बेटियों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने का मजबूत आधार बनेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसा समावेशी और संवेदनशील विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और प्रगति के समान अवसर मिल सकें।

Exit mobile version