Lab Technician Recruitment : उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी (Lab Technician Recruitment) कर ली गई है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा और दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर ने चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम और अनुपूरक सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=DJlcOyLuBCA

जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे, जबकि भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के एक-एक पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300 से ₹80,500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है और उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ (Lab Technician Recruitment) किया गया है। जारी आदेश के अनुसार धीरज प्रजापति को बेरला (बेमेतरा), गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल (दंतेवाड़ा), उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज (बलरामपुर), प्रह्लाद को छुरा (गरियाबंद), अदिति सिंह को रामचंद्र (बलरामपुर), अनिल साहू को गरियाबंद, सोमनाथ यादव को गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई),

https://www.youtube.com/watch?v=QfFeGsF_IWk

लक्ष्मी साहू को सूरजपुर, सुधा यादव को राजनांदगांव, प्रतिम सिंह को सनावल (बलरामपुर), सहदेव सिंह मरावी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल (बस्तर), बादल कुजुर को मैनपुर (गरियाबंद), मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा, सुरेश कुमार को पखांजुर (कांकेर), चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा, ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद, गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर, रामबती मरकाम को कांकेर, शाश्वत पाण्डेय को गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर, जे. सुधाकर राव और नारायण लाल तारक को कोंटा (सुकमा) स्थित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार (Lab Technician Recruitment) ग्रहण करें। विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सुविधाएं मजबूत होंगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

Exit mobile version