Lab Assistant Recruitment : लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आज से आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने (Lab Assistant Recruitment) आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बड़े पैमाने पर ‘लैब असिस्टेंट‘ (Laboratory Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1091 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं।

6 मई तक खुला रहेगा आवेदन का पोर्टल (Lab Assistant Recruitment)

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। तकनीकी कारणों और अंतिम समय की भारी रश से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।

पदों का विवरण, किस ब्रांच में कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न तकनीकी शाखाओं में नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस क्षेत्र में हैं। रिक्तियों का विस्तृत ब्योरा नीचे दिया गया है:

कंप्यूटर साइंस व आईटी: 252 पद

सिविल/ग्रामीण इंजीनियरिंग: 166 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 166 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 166 पद

विज्ञान (Science): 164 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन: 146 पद

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग: 20 पद

ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल डीजल: 04 पद

प्रिंटिंग, सिरेमिक्स व केमिकल: 02-02 पद (प्रत्येक)

कृषि व फार्मेसी: 01 पद

आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल btsc.pariksha.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘Lab Assistant Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

दिए गए निर्देशों को पढ़कर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

मांगी गई सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना (Notification) को ध्यान (Lab Assistant Recruitment) से पढ़ लें। अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही फॉर्म भरें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Exit mobile version