Site icon Navpradesh

Krishi Unnati Yojana : अब खेती बनेगी फायदे का सौदा…’कृषि उन्नति योजना’ से निवेश बढ़ेगा…लागत घटेगी…

Krishi Unnati Yojana

रायपुर, 9 जुलाई| Krishi Unnati Yojana : कृषि में जोखिम घटेगा, मुनाफा बढ़ेगा — छत्तीसगढ़ सरकार की ‘कृषि उन्नति योजना’ इसी खरीफ सीजन से लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक राहत देना और कृषि को टिकाऊ, लाभकारी तथा स्मार्ट बनाना है। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों और कृषि अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए योजना के सुचारु क्रियान्वयन की तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत किसानों को नवीन बीज, खाद, कीटनाशक, मशीनरी और तकनीक के लिए सीधी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

किसे मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ केवल एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत किसानों को मिलेगा।
सहकारी समितियों या बीज निगम से धान या धान बीज खरीदने वाले किसान पात्र होंगे।

धान छोड़ अन्य फसलों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने पर मिलेगा 11,000 प्रति (Krishi Unnati Yojana)एकड़।
अन्य फसलों पर सहायता राशि 10,000 प्रति एकड़।

धान फसल के लिए सहायता दर

धान (कॉमन): ₹731 प्रति क्विंटल — अधिकतम ₹15,351 प्रति एकड़
धान (ग्रेड A): ₹711 प्रति क्विंटल — अधिकतम ₹14,931 प्रति एकड़

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

ट्रस्ट, मंडल, कॉलेज, प्राइवेट कंपनियां और सरकारी संस्थान इस योजना से वंचित (Krishi Unnati Yojana)रहेंगे।

कैसे मिलेगा पैसा?

डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी। वितरण की जिम्मेदारी मार्कफेड और बीज निगम की होगी।

Exit mobile version