Krishi Kanoon Committee : सुको की बनाई कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग किया, बोले…

Krishi Kanoon Committee : सुको की बनाई कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग किया, बोले…

krishi kanoon committee, bhupindar singh man differs himself from sc committee,

krishi kanoon committee, bhupindar singh man

Krishi kanoon committee: भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सांसद हैं


नई दिल्ली/ए.। कृषि कानूनों (krishi kanoon committee) पर उपजे विवाद को हल करने के लिए बनाई गई सुप्रीम कोर्ट की समिति से भूपिंदर सिंह मान ने गुरुवार को खुद को अलग कर लिया। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सांसद हैं।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों (krishi kanoon committee) व किसाना आंदोलन को लेकर हुई सुनवाई के दौरान विवाद के हल के लिए एक कमेटी का गठन किया था। साथ ही अगले आदेश तक कानूनों के अमल पर रोक लगा दी थी। कमेटी में मान भी शामिल थे। लेकिन गुरुवार को उन्होंने एक पत्र लिखकर कमेटी से खुद को अलग करने की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए लिखा है कि वे हमेशा पंजाब और किसानों के साथ खड़े हैं।

कमेटी में अब ये तीन लोग :

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के कृषि कानूनों व इनके खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सुनवाई करते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी में भूपिंदर सिंह मान के अलावा तीन अन्य सदस्य- कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के डॉ. प्रमोद कुमार जोशी और महाराष्ट्र के शेतकारी संगठन के अनिल धनवट हैं। लेंकिन अब मान अलग हो गए हैं।

किसान कर रहे समिति का विरोध :

उल्लेखनीय है कि किसानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे समिति के सामने नहीं जाएंगे। आंदोलनकारी किसानों के नेताओं का कहना है कि सरकार की बनाई समिति में शामिल चारों लोग कृषि कानूनों के समर्थक रहे हैं। इन्होंने अखबारों में लेख लिखकर केंद्र के कानूनों को सही ठहराया है। ऐसी कमेटी के सामने वे अपनी बात कैसे रख पाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *