Koshal Fab: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

रायपुर/नवप्रदेश। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन (Koshal Fab) एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बुनकरों एवं शिल्पकारों को 10.90 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता और पुरस्कार राशि प्रदान की।

‘लोकल टू ग्लोबल’ की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

Koshal Fab: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का कोसा, बस्तर की बुनाई और पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य हथकरघा उत्पादों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई पहचान दिलाना है। इसके लिए आधुनिक डिजाइन, कौशल उन्नयन, ब्रांडिंग और नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में प्रदेश की पहली गारमेंट इकाई की स्थापना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की स्थापना से डिजाइन एवं टेक्सटाइल क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

बस्तर की आत्मसमर्पित महिलाओं का ऐतिहासिक रैंप वॉक

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक और भावनात्मक क्षण वह रहा, जब बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने स्वदेशी फैशन शो में आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क (Koshal Fab) एवं हैंडलूम परिधानों में उनकी यह प्रस्तुति मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ती महिलाओं के सम्मानजनक पुनर्वास और बदलते बस्तर की सकारात्मक तस्वीर को बयां कर रही थी।

विभिन्न क्षेत्रों में सहायता एवं वितरण विवरण

Exit mobile version