Site icon Navpradesh

कोरबा मेंं बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकालना पड़ा महंगा, तहसीलदार की शिकायत पर…

korba tiranga yatra, without permission, case against organisers, navpradesh,

korba tiranga yatra

कोरबा/नवप्रदेश। कोरबा (korba tiranga yatra) में सीएए के समर्थन में बिना अनुमति (without permission) तिरंगा यात्रा निकालना आयोजकों को महंगा पड़ गया। आयोजकों व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला (case against organisers)  दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने किया कुछ ऐसा कि शिक्षक ने बनियान पर नोट लिख की जान देने की कोशिश

तहसीलदार की लिखित शिकायत पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि सीएए के समर्थन में रविवार को कोरबा (korba tiranga yatra) शहर में भारत रक्षा मंच के बैनर तले तिरंगा यात्रा (tiranga yatra)  निकाली गई थी। यात्रा में लोग 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले थे। लेकिन अब तहसीलदार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने इसके आयोजकों पर प्रकरण (case against organisers) दर्ज कर लिया है।

10वीं, आईटीआई, नॉन आईटीआई वालों के लिए सैकड़ों पदों पर भर्ती, हिंदी में लिंक

पुलिस व प्रशासन ने दी थी समझाईश, पर नहीं माने

प्रशासन ने भारत रक्षा मंच को रैली निकालने की अनुमति (without permission) नहीं दी थी। प्रशासन व पुलिस ने रविवार को तिरंगा यात्रा रैली को रोकने के लिए आयोजक समेत प्रमुख लोगों को समझाईश भी दी थी। लेकिन आयोजक नहीं माने। उन्होंने कोसा बाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से घंटाघर तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोग तिरंगा व भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इसके बाद घंटाघर स्थित ओपन ऑडिटोरियम में 1 घंटे तक सभा चली। इस दौरान कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो सभा के लिए प्रशासन की शर्तों के अनुरूप नहीं थे। लिहाजा रैली व सभा होने के बाद प्रशासन ने इसे अवैधानिक करार दे दिया।

कवर्धा: स्कूल को अंग्रेजी मीडियम बनाने के विरोध में छात्र, डीईओ ऑफिस का घेराव

प्रशासनिक जांच के बाद तहसीलदार सुरेश साहू ने रामपुर पुलिस चौकी में लिखित प्रतिवेदन सौंपा, जिसके तहत रैली के आयोजक समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 143 145 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
-जेएस मीणा, एसपी कोरबा

Exit mobile version